कानपुर जिला अस्पताल उर्सला में दलालो का लम्बे समय से बर्चस्व है,,,,अस्पतालों में सक्रीय दलालो की खबर जब यूपी के डिप्टी सीएम व् स्वास्थ मंत्री तक पहुंची तो उर्सला प्रबंधन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है,,,,,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल निगम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है,,,,समिति अस्पतालों में दलालो का प्रवेश रोकेगी,,,,
इसके साथ ही रोगियों से बाहर से दवाये मंगाए जाने,,,अनधिकृत धन के लेन देन और रोगियों के साथ ख़राब बर्ताव पर रोक लगाएगी,,,,समिति के लोग रोजाना ओपीडी का निरिक्षण कर रहे है,,,इस मौके पर मिले दवा प्रतिनिधियों को दो बजे के बाद अस्पताल में प्रवेश करने को कहा गया है,,,,,इसके साथ ही समिति पेयजल व्यवस्था व् शौचालय की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की कवायद कर रही है,,,,|
2022-04-21
