मुख्य विकास अधिकारी महोदय कानपुर नगर द्वारा कल्याणपुर से सिंहपुर मार्ग पर कराए जा रहे मार्ग मरम्मत के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया

कानपुर नगर l दिनांक 21 अप्रैल 2022 को मुख्य विकास अधिकारी महोदय कानपुर नगर डॉक्टर महेंद्र कुमार के द्वारा लोक निर्माण विभाग के द्वारा कल्याणपुर से सिंहपुर मार्ग पर कराए जा रहे मार्ग मरम्मत के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान यह बताया गया की उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के द्वारा सड़क में खुदाई करके विद्युत आपूर्ति के केबल का कार्य किया जा चुका है 1 माह पूर्व और इसी प्रकार मेट्रो का कार्य भी पहले ही पूर्ण किया जा चुका है किंतु इस मार्ग पर लोक निर्माण विभा ग के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है और ना ही अभी तक कोई निविदा प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त सिंगपुर चौराहे से चिड़ियाघर तक मैनावती मार्ग पर लेपन का कार्य जो लगभग 5.9 किलोमीटर की लंबाई में किया जाना है मात्र 3 किलोमीटर तक किया गया है और यह कार्य सड़क के बीच में किया गया है दोनों तरफ एजिंग छोड़ दी गई है इसके उपरांत अभी भी लगभग 2.9 किलोमीटर का कार्य होना शेष है जिसके संबंध में निर्देश दिए गए कि ठेकेदार को बुलाकर 1 सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराएं और इस संबंध में अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड 2 का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए और ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *