भीतरगांव, ककवन तथा घाटमपुर के दूरस्थ 18 ग्रामों में “ग्राम चौपाल” का किया गया आयोजन

कानपुर नगर ।

◆ शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले इसके लिए सभी विभागो द्वारा पात्रों का चयन करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

◆ भीतरगांव, ककवन तथा घाटमपुर के दूरस्थ 18 ग्रामों में “ग्राम चौपाल” का आयोजन किया गया । जिसमें प्राप्त समस्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए समस्त शिकायतों की मॉनिटरिंग जिलाधिकारी द्वारा स्वयं की जा रही है । शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारी/ कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

◆ प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि ,पेंशन योजना आदिविभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए।

◆ गांव में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए खुली बैठकों का आयोजन कर लोगों को योजना से अवगत कराया जाए कि उनके गांव में क्या कार्य कराया जा रहा है ।

◆ बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक गांव में अध्यापक उपस्थित हो तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो, लापरवाही करने वाले अध्यापक पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सभी एबीएसए लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर स्कूलों की व्यवस्था पर पैनी नजर रखें।

◆ ग्राम समाज की जमीन, तालाब ,चकरोड ,खलिहान आदि सभी सरकारी भूमि से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाए। भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनको जेल भेजने की कार्यवाही की जाए।

◆ हिस्ट्रीशीटर, दबंग अपराधियों की जगह जेल है , अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए ।ग्रामीणों को भय मुक्त वातावरण दिया जाए इसके लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जाए।
◆आदतन लोगो की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालो की सही जगह जेल है ।उन्हें जेल भेजने की कार्यवाही की जाए ।
◆ अवैध शराब भंडारण की बिक्री करने वालो पर कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।
◆ बड़े बकायदारों की सूची बनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाए ।
◆ महिलाओं को सुरक्षा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है महिलाएं छेड़छाड़ करने वालो की शिकायत करे उन पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही महिलाओं को तंग करने वालो पर भी कार्यवाही
की जाएगी
◆ गढोलामऊ ग्राम के दबंग कुलदीप ,नवाब,राम विलास,चुन्ना द्वारा गांव के एक लड़के पर जानलेवा हमला कियागया । जिसकी शिकायत करने पर fir दर्ज म हुई लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नही की गई तथा चौपाल में महिलाओं द्वारा सभी चारो लोगो द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत की गई जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने चौकी इंचार्ज जाजपुर को आज ही गिरफ्तारी कराने के निर्देश दिये।
◆ सेकेट्री सत्य प्रकाश जिनके पास 5 गांव कोरो , गढोलामऊ,शाखाजनवार ,घुघुवा तथा कटारा का चार्ज है उनके द्वारा लापरवाही करने पर उनको निलंबित करने के निर्देश दिये गए।
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा द्वारा आज घाटमपुर के दूरस्थ 6 ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *