आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक बृहद जन आरोग्य मेले का किया गया आयोजन

कानपुर नगर l आज दिनांक 21/04/2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ककवन कानपुर नगर में आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक बृहद जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया । इस मेले का उद्धघाटन मुख्य अतिथि विधायक माननीय श्री राहुल बच्चा जी के द्वारा किया गया जिसमे,श्री अखिलेश अवस्थी जी जिला मंत्री भाजपा,श्री अमित प्रताप सिंह जी मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्री नंदन सिंह जी,श्री रामकिशोर सैनी जी,श्री अशोक सिंह,श्री कोसल तिवारी,श्री श्याम सिंह,श्री अनिल कुशवाहा,श्री अरूण कुमार, एसीएमओ डा अमित कन्नौजिया, एसीएमओ डा अरविंद भूषण,खंड विकास अधिकारी श्री जे एन राव जी,एवं डॉक्टर डा धर्मेंद्र सिंह राजपूत, चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ककवन के निर्देशन में किया गया ।इसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए जिनमें कोविड टीका कारण,नियमित टीकाकरण आयुर्वैदिक,होम्योपैथी चिकिसा ,खाद्य सुरक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकारण,संचारी रोग नियंत्रण और गैर संचारी रोग ,आयुष चिकित्सा,योग प्रशिक्षण और क्षय रोग एवम कुष्ठ रोग नियंत्रण के स्टॉल प्रमुख रहे।साथ आंगनबाड़ी विभाग द्वारा गोदभराई कार्यक्रम,पोषाहार वितरण का प्रदर्शन किया गया। आसाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया,एवम आपके द्वारा गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले पुरुष और महिला सहित कुल 732 पंजीकरण हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *