नेशनल हाईवे का निर्माण युद्ध स्तर पर, डीएम ने श्रमिक और मशीनें बढ़ाने के दिए निर्देश

अलीगढ़ से कानपुर के बीच बन रहे एनएचआइ-91 का निर्माण कार्य तेज गति से कराया जाए। एनएचआइ-91 का निर्माण कार्य तेज गति से कराया जाए

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने नेशनल हाईवे के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था पीएनसी कनेक्टिंग को यह निर्देश दिए। उन्होंने रोड का पैचवर्क कराने और निर्माण कार्य के दौरान पानी का छिड़काव करने के निर्देश भी दिए।

अलीगढ़ से कानपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें शिवराजपुर के आगे की स्थिति काफी बेहतर है जबकि उससे पहले कानपुर की ओर निर्माण कार्य काफी धीमा है। बुधवार को बिल्हौर जाते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कार्य का निरीक्षण किया। गौरतलब हो कि इस राजमार्ग में आइआइटी से बिल्हौर तक का हिस्सा कानपुर नगर में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *