युवक का शव कटा पड़ा मिला

कानपुर-बाँदा रेलवे ट्रैक के किनारें बम्होरी- कोहरा गांव के बीच स्थित पोल संख्या-41-42 के पास एक युवक का शव कटा पड़ा मिला है। सुबह यहां से निकल रहे चरवाहों ने शव कटा पड़ा देखा तो उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची सजेतीं पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है। युवक ने पीले रंग की शर्ट पहन रख्खी थी। बताया गया कि सुबह निकली बाँदा की ओर से आ रही जबलपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत हुई है। सजेतीं थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि जनार्दन सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी। मौके पर गए थे। युवक की उम्र लगभग 38 वर्ष है। पीले रंग की शर्ट पहने है। आसपास गांवो के प्रधानों से संपर्क किया शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *