केडीए का बुलडोजर गरजा चला अवैध जमीनों पर बुलडोजर, छिने गरीबों के आशियाने।

कानपुर नगर l कानपुर विकास प्राधिकरण का दस्ता बुलडोजर पर सवार होकर बिधनू के बिनगवा पर पहुंचा जहां पर बी ए सी एल नामक एक कंपनी ने आराजी की जमीन दिखाकर सीलिंग की हजारों गज जमीन गरीबों को टुकड़ों में करके बेच डाला वही बने हुए दर्जनों दर्जनों घरों पर चला केडीए का बुलडोजर चला लोग फफक कर रोते रहे, और गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर चलता रहा, इस बीच पुलिस और पब्लिक की झड़प भी हुई, पीड़ितों का कहना है कि कानपुर विकास प्राधिकरण का दस्ता बिना कोई नोटिस दिए ही गिराने चले आए, वही बताया कि कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष विधायक सतीश महाना से मिले थे उन्होंने आश्वासन दिया था कि तुम्हारे घर तोड़े नहीं जाएंगे और उसी घर को कॉलोनी के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा, वही केडीए ने बताया कि बने हुए शेष घरों पर कानपुर विकास प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा किए और चेतावनी देकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *