लॉकरो में रखे करोड़ों के जेवर चोरी मामले में पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर विजय कुमार मीणा से मुलाकात

कानपुर

फीलखाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा से लॉकरो में रखे करोड़ों के जेवर चोरी मामले में पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर विजय कुमार मीणा से मुलाकात की । पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रिमांड पर लिए गए 5 आरोपियों में से मुख्य आरोपी लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय ने कई राज खोले हैं। शुभम मालवीय की निशानदेही पर अब तक कुल 1 किलो के करीब सोना बरामद कर लिया गया है। इस मामले में सोना खरीदने वाले कई सराफा व्यापारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही प्रयागराज में शुभम मालवीय की मां के नाम बैंक का लॉकर भी सीज कर दिया गया है और शुभम मालवीय की 70 लाख की संपत्ति भी पुलिस ने सीज की है। डीसीपी पूर्वी और उनकी टीम लगातार बरामदगी के प्रयास कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *