असीम अरुण बोले: चिकित्सा क्षेत्र में खत्म करें भ्रष्टाचार

असीम अरुण बोले: चिकित्सा क्षेत्र में खत्म करें भ्रष्टाचार, चिकित्सकों को 15 मिनट पहले अस्पताल पहुंचने के दिए निर्देश
Sat, 23 Apr 2022
कन्नौज जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया। कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की प्रथा को खत्म करें। डॉक्टर 15 मिनट पहले पहुंचें और आठ बजे से मरीजों का इलाज शुरू कर दें। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत की।

अस्पतालों में मरीजों को सभी दवाएं न मिलने, कर्मचारियों के व्यवहार की शिकायतें सामने आईं। उन्होंने व्यवस्था में सुधार होने का भरोसा दिलाया। मेले में मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ विनोद कुमार, सरला देवी, अरविंद कुमार, वीर सिंह भदौरिया, संदीप चतुर्वेदी, गीता पाठक, विवेक पाठक, शरद कटियार, मलिक पांडेय, अजीत पांडेय, दिलीप पांडेय और विनय अवस्थी रहे।

जमीन पर महिलाएं, किशोर ने बांटे लंच पैकेट

स्वास्थ्य मेले में अव्यवस्थाएं दिखाई दीं। कुर्सियां न मिलने पर राज्यमंत्री के मंच के सामने महिलाओं को जमीन पर बैठना पड़ा। वहीं, एक किशोर से अधिकारियों ने लंच पैकेट वितरण कराएं। इस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *