आओ हम सब मिलकर करें रक्तदान

रक्तदान महादान

आओ हम सब मिलकर करें रक्तदान

परोपकार जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मैडम न किया रक्तदान

आपका रक्तदान दे सकता है कई लोगों को जीवनदान

रक्तदान से जुड़े भ्रम को तोड़े, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है रक्तदान

 

आज दिनांक 23 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को परोपकार जन कल्याण सेवा समिति की ओर से कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के 1 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन मधुलोक ब्लड बैंक के ब्लॉक किदवई नगर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री भूपेश अवस्थी जी अध्यक्ष महानगर समिति एवं अध्यक्ष भगवान परशुराम महासभा, रॉयल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉ अजय बाजपेई आरोग्यधाम होम्योपैथिक क्लीनिक ग्वालटोली के डॉक्टर हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन जी थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हेमंत मोहन व डॉक्टर आरती मोहन ने रक्तदान करके लोगों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन ने बताया की कोई भी स्वस्थ वयस्क व्यक्ति रक्तदान कर सकता है बशर्ते उसका वजन 40 किलो से कम ना हो, उसे कैंसर एड्स हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां ना हो एवं उनके रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा 8 से कम हो। शिविर में लगभग 45 से 50 लोगों ने रक्तदान किया जिसके उपरांत रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए‌ कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रबंधक दीपांशु पांडे, अध्यक्षा कोमल पांडे, शिवपूजन सविता, हरिओम बाजपेई, प्रशांत शुक्ला, चेतन तिवारी, दीपक, लकी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *