कानपुर : जनपद के चौबेपुर स्टेशन पर आज सुबह 4 बजे के करीब एक मालगाड़ी के दो डब्बे अचानक पटरी से उतर गए. मालगाड़ी ट्रेन की रफ़्तार धीमी थी जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी जानमाल की हानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है.
दरअसल, मालगाड़ी ट्रेन कानपुर से चलकर कासगंज जा रही थी. इस दौरान मालगाड़ी ट्रेन चौबेपुर स्टेशन ट्रैक रूट पर हादसे का शिकार हो गई. मालगाड़ी के डब्बे पटरी पर उतर गए. इस घटना से कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं।इस घटना के चलते काफी दूरी तक रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है. ट्रेन के पटरी पर उतरने की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है. फिलहाल रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम जोरो से जारी है. हादसे के बाद से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *