सेवा में,
श्रीमान सम्पादक महोदय
महोदय,
पुरातत्व एक्ट के विरोध में महारानी लक्ष्मीबाई जी के किले की पहाड़ी पर अवैध कार्य बंद क्यो नही हो रहा यह बात समझ से परे है।
जनप्रतिनिधियो को आगे आकर पहाड़ी को बचाने में सहयोग किया जाना चाहिए।
अवैध कार्य रुकवाने एवं किये जा चुके कार्य के मलवे को हटवाए जाने के लिए बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय खंडेराव गेट बाहर महारानी के किले के झंडा बुर्ज के नीचे दूसरे दिन पाथ वे के लिए बनाई जा रही बाउंडरी वाल पर धरने पर बैठ गए। यह धरना निरंतर चलता रहेगा जब तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नही हो जाती। धरना स्थल पर रघुराज शर्मा,हनीफ खान, गोलू ठाकुर, अनिल कश्यप, बंटी दुबे, दुली चंद, अन्नू मिश्रा, एवं प्रदीप झा कलाम कुरेशी आदि ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया।

कल 27 मई को पुनः 10 बजे से झण्डा बुर्ज के नीचे धरना दूंगा।
भानू सहाय एडवोकेट
अध्यक्ष
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा
9415588500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *