
राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर पर भू माफियाओं का कब्जा– गोपाल टॉकीज चौराहे के बगल में बने सैकड़ों साल पुराने राधा कृष्ण के मंदिर पर भू माफियाओं का कब्जा हो गया…हैरानी की बात तो यह है कि भू माफियाओं ने न केवल पूरे मंदिर परिसर को अपने कब्जे में ले लिया बल्कि वहां रखी हुई हजारों साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियों को भी गायब कर दिया …गुरुवार को सूचना मिलने पर महापौर प्रमिला पांडे ने मंदिर परिसर का दौरा किया..निरीक्षण में महापौर ने पाया कि मंदिर परिसर में 3 मंजिला इमारत बनाई जा रही है जिसे देख महापौर जी नाराज हो गई और उन्होंने तत्काल सीओ सीसामऊ को बुलाकर सारा काम रुकवा दिया… महापौर ने निर्देश दिया कि जब तक मालिकाना हक का पूर्ण निस्तारण नहीं हो जाएगा तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा… बता दें कि शहर में प्राचीन मंदिर पर कब्जे की यह कोई पहली घटना नहीं है… शहर के बेकन गंज चमनगंज और यतीम खाना इलाके में कई ऐसे प्राचीन मंदिर है जिन पर अब भू माफियाओं ने न केवल कब्जा कर लिया है बल्कि वहां पर बिरयानी की दुकानें भी खोल ली है महापौर ने बताया आने वाले दिनों में नगर निगम की तरफ से अभियान चलाकर सभी प्राचीन मंदिरों को भू माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा
