शातिर मामा ने कूटरचित सहमति-पत्र से भांजे की फ़र्म हड़पी,पुलिस नही कर रही सुनवाई।

कानपुर- गोविंद नगर थाना क्षेत्र की विद्यार्थी मार्केट में शातिर मामा ने अपने सगे भांजे का कूटरचित सहमति पत्र के आधार पर भांजे की फर्म के नाम से फ़र्जी फर्म जीएसटी में रजिस्टर्ड करवा कर भांजे की फर्म हड़प ली जानकारी होने पर भांजे ने विरोध किया तो उसे उसी की दुकान से भगा कर कलयुगी मामा ने दुकान पर कब्जा कर लिया, जीवकोपार्जन का एक मात्र साधन छीनने के बाद पीड़ित भांजा न्याय के लिए 2 माह से गोविंद नगर थाना से लेकर डीसीपी साउथ के दफ्तर के चक्कर लगा आया, लेकिन दबंग मामा के रसूख़ के चलते पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। हताश होकर पीड़ित ने एक सप्ताह पूर्व कानपुर कमिश्नरेट के जॉइंट सीपी कानून /व्यवस्था आंनद प्रकाश तिवारी से दबंग मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की फरियाद लगायी, जिसपर जॉइंट सीपी द्वारा मामले की जाँच एसीपी गोविंद नगर विकास पाण्डेय को सौपी गयी, लेकिन आज़ तक पीड़ित का मुकदमा पुलिस द्वारा नही पंजीकृत किया गया और पीड़ित न्याय की आस में दर दर भटकने को मजबूर है।

शुक्रवार को कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में गोविंद नगर निवासी जितेंद्र कपूर ने पत्रकारों को बताया कि गोविंद नगर की विद्यार्थी मार्केट में उसकी पुस्तैनी दुकान है जहाँ वो न्यू फैन्सी ज्वेलर्स के नाम से ज्वैलरी का कार्य करता है। न्यू फैन्सी ज्वेलर्स के नाम से उसने जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवा रखा था। जितेंद्र ने बताया दुकान में उसने सहयोग के लिए मामा सुधीर भोला और रामचंद्र भोला को रख लिया था। लेकिन दोनों मामा की नीयत उसकी दुकान पर खराब हो गयी, दोनों मामा और ममेरे भाई ने साजिश रचकर, जितेंद्र के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एक कूटरचित सहमति पत्र 9 फरवरी 2022 को बनवाया, और उसी आधार पर जितेंद्र की रजिस्टर्ड फर्म को हड़पने के लिए “न्यू फैन्सी ज्वेलर्स” के नाम से ही जीएसटी में दूसरा रजिस्ट्रेशन करवाकर, बैंक खाता भी खोल लिया, जिसका संचालन मामा सुधीर का पुत्र भरत कर रहा है। बकौल जितेंद्र जानकारी होने पर जब उसने इस धोखाधड़ी और कूटरचना का विरोध किया तो दोनों मामाओं ने अपने बेटे के साथ उसकी दुकान पर कब्जा कर लिया और उसे गाली गलौज और धमका कर भगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *