प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 27 मई, 2022(सू0वि0)
मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे विकास भवन में उनके कार्यालय कक्ष में यू०डी०आई०डी० अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्तर पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यू0डी0आई0डी0 कार्ड के 9104 आवेदन फार्म लम्बित पाये गये तथा बैठक में उपस्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत मानसिक मंदित दिव्यांगजन के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र आनलाइन करने के उपरान्त भी कई माह से लम्बित है जिसके फलस्वरूप उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि लम्बित 9104 आवेदनों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित करायें अन्यथा निस्तारण न हो पाने की दशा मे इस कार्य को देख रहे अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में उन्होंने जिला प्रबन्धन समिति (डी०एम०टी०) के माध्यम से मां0 कांशीराम ट्रामा सेन्टर रामादेवी जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डी0डी0आर0सी0) की स्थापना हेतु प्रस्ताव का भारत सरकार को भेजे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक मे स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद मे संचालित ई-बस मे दिव्यांगजन को निःशुल्क यात्रा की सुविधा बस परिचालक द्वारा उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। जिसके लिये मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आयुक्त, कानपुर मण्डल, कानपुर जोकि स्मार्ट सिटी के चेयरमैन है, के माध्यम से एम0डी0 सिटी ट्रांसपोर्ट को तत्काल पत्र निर्गत करायें ताकि दिव्यांगजन को ई-बस मे निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *