फतेहपुर में ट्रैक्टर के नीचे आया बच्चा,इंस्पेक्टर ने देवदूत बन बचाई जान, भीड़ बनी तमाशबीन
Fri, 27 May 2022
पुलिस का मित्र चेहरा भी समाज के सामने आये इस बात पर सरकार और प्रशासन का सदैव जोर रहा है। शुक्रवार को फतेहपुर कोतवाली पुलिस में पुलिस के इस कार्य की चर्चा शहर समेत इंटरनेट मीडिया पर खूब हुई। सुबह करीब 10 बजे शहर के महादेवन टोला के निकट पुराने जीटी रोड पर जा रहे ट्रैक्टर का एक पहिया अचानक निकल गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे अंकित का 13 वर्षीय पुत्र विदित दब गया। कोतवाली प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला उस समय सिपाही विष्णु चौधरी के साथ निकल रहे थे।

भीड़ वीडियोग्राफी और फोटो खींचने में जुट गई। कोतवाल ने पहुंचकर बच्चे को ट्राली के नीचे से निकाला और सिपाही गोद में लेकर बच्चे को वाहन तक ले गए और फिर राम सनेही मेमोरियल हास्पिटल में भर्ती कराया। स्वजन को सूचना दी और तब तक दवा इलाज में लगे रहे जब तक स्वजन नहीं पहुंच गए। बच्चे को मामूली चोंट आई है और वह ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *