औरैया में महिला प्रधान से ही मांग ली रंगदारी, इन्कार किया तो आरोपित बोले- देख लेंगे…जांच शुरू
Fri, 27 May 2022
औरैया में गुलरिया ग्राम प्रधान से कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को बताया कि मांगी गई रकम देने से इन्कार करने पर देखने लेने की धमकी दी गई है। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज की गई। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

ग्राम प्रधान नीलम शुक्रवार की दोपहर दिबियापुर थाने पहुंची थीं। गांव गुलरिया के कुछ लोगाें की करतूत बताते हुए कहा कि आरोपितों में एक ने धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य किया था। इसमामले में उसका शांतिभंग में चालान भी किया गया। इसकी शिकायत उसके द्वारा की गई थी। इस बात की खुन्नस निकाली जा रही है। आरोपितों ने रंगदारी मांगी। पंचायत भवन जाते समय रास्ते में रोका। इसके बाद अपशब्द बोले। विरोध किया तो धमकी दी गई। पूरे मामले की जांच हरचंदपुर चौकी इंचार्ज कालीचरण को दी गई है। उन्होंने बताया कि मामला विवादित है। रंगदारी की बात बेबुनियाद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *