प्राचीन मंदिरों के हालात को जानने के लिए महापौर प्रमिला पांडेय ने सड़क पर उतरकर हालात जाने. बेकनगंज और चमनगंज जैसे क्षेत्रों में फोर्स के साथ पहुंची महापौर ने यहां पर सात मंदिर देखे. महापौर के अनुसार, सभी मंदिर जीर्णशीर्ण हालत में हैं और मूर्तियां गायब हो चुकी है. इन सब पर अवैध कब्जे भी हो चुके हैं. महापौर ने कहा कि सभी जगह नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा जाएगा.
पिछले दिनों मंदिर की जगह पर बाबा बिरयानी की दुकान तानने के मामले ने जोर पकड़ा था. इसके बाद पीरोड में राधा कृष्ण के मंदिर में इमारत तानने का मामला महापौर प्रमिला पांडेय ने पकड़ा था. इसके बाद ही महापौर ने कानपुर के प्राचीन मंदिरों के हालात जानने की बात कही थी. इसी कड़ी में एसीपी अनवरगंज, भारी फोर्स के साथ महापौर प्रमिला पांडेय ने बेकनगंज और चमनगंज के सात मंदिरों का निरीक्षण किया. महापौर ने बताया कि यह भी मंदिर काफी खस्ताहाल मिले हैं और यहां पर स्थापित प्रतिमाएं भी गायब हैं. मंदिरों की जगह पर या तो कब्जा हो चुका है या फिर उनमें दुकानें खोल ली गई हैं.
निरीक्षण के दौरान बेकनगंज में एक स्थान पर महापौर का ताला तुड़वाना पड़ा. महापौर ने बताया कि ताला तुड़वाने के बाद उन्होंने मौके के हालात जाने. इस दौरान बाबा बिरयानी और चांद बिरयानी वाले की दुकान भी महापौर पहुंची. महापौर ने कहा कि मंदिरों की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मुस्लिम इलाकों में 124 मंदिर ऐसे हैं, जिन पर कब्जे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा जाएगा. महापौर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सहयोग लेते हुए मंदिरों की जमीन से अवैध कब्जे खाली कराए जाएंगे और यहां पर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करायी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *