
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जी के किले की पहाड़ी (नींव) को पुनः मूल स्वरूप में लाये जाने के लिए चौथे दिन धरना जारी रहा।
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि मोर्चा का यह संकल्प है कि पहाड़ी पर से पुरातत्व एक्ट के विरोध में बनाई जा रही बाउंडरी वाल को हटवा कर ही दम लेंगे।
उन्होंने कहा कि भगवान राम के कुल की यह नीत थी कि
रघुकुलरीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई “। हमने भी संकल्प लिया है कि या तो प्राण जायेगे या किले की पकड़ी अपने मूल स्वरूप में आएगी।
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य अरुण रायकुवार की माता जी का देहांत हो जाने के कारण धारण 29 मई को स्थगित रहेगा।
भवदीय
भानू सहाय अध्यक्ष
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा
