युवक की मौत पर पिता पुत्र समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Sat, 28 May 2022
रसूलाबाद की हरिजन कालोनी पहाड़ीपुर के युवक की मौत पर पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ कोर्ट के आदेश से हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहाड़ीपुर निवासी किसान जगदीश जगदीश ने बताया बीते वर्ष आठ नवंबर को उसके 32 वर्षीय पुत्र रविंद्र का शव बनीपारा स्थित एक तालाब में मिला था। उसका पुत्र गांव के ही मिथुन उसके पिता सियाराम व सरिता के साथ वहां मछली मारने गया था आरोप है कि इन लोगों ने ही उसे मार दिया।उस समय पुलिस के सुनवाई न करने पर कानपुर रोड पर शव रखकर जाम भी लगाया था, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर वह मान गया। रसूलाबाद पुलिस ने उसका मुकदमा घटनास्थल रूरा क्षेत्र में होने के कारण दर्ज नहीं किया था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता पुत्र व महिला को नामजद किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *