बरगदाई अमावस्या पर दिखा सेल्फी का क्रेज
आज सुहागन महिलाएं ने विधि विधान के साथ बरगदाई अमावस्या की पूजा की। सुबह से ही सुहागन महिलाएं पूजा की तैयारी में लग गई। पूजा होने तक कुछ भी नहीं खाया पिया गया। वही पूजा करने आई श्रद्धा दुबे ने कहा कि हिंदू धर्म में ऐसी मानता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से भी टकरा गई थी। और पति सत्यवान के लिए यमराज से भी आशीर्वाद लिया था और सत्यवान के प्राण वापस ले आई थी। बरगदाई अमावस्या के पूजन में सुहागन महिलाएं पूजन की थाली को सजाकर बरगद के पेड़ की ओर चल दी थी। पूजन करने आई पायल ने कहा कि पूजन की सामग्री में पूड़ी, बरगदा, कच्चा सूत, एपन, फूल माला, श्रंगार का सामान में होता है। सुहागन महिलाएं बरकत के पेड़ के कच्चा सूत लेकर 12 फेरे लेती है। और ईश्वर अपनी पति की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगती है। शहर में सुहागन महिलाएं सज धज कर जहां-जहां बरगद का पेड़ था। वह सुबह से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंचने लगी थी। पूजन के दौर में भी नई नवेली सुहागन महिलाओं में सेल्फी का क्रेज खूब देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *