स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे हैं सफाई कर्मचारी
कानपुर,,यशोदा नगर राजीव नगर वार्ड 63 में नालियां जाम पड़ी हुई है। क्षेत्र में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जल निकासी के लिए बनी नालियां पूरी कूड़े-कचरे से पट गई हैं। जाम नालियों में पानी इकट्ठा होने से उठ रही दुर्गंध से क्षेत्रवासियों का रहना मुश्किल हो गया है। सरकार व शासन का स्वच्छता मिशन इस कानपुर नगर निगम में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। इस क्षेत्र में साफ-सफाई करने के लिए वर्तमान में कोई भी सफाईकर्मी नहीं आता है। इससे क्षेत्र की गलियां व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। नालिया भरी हुई हैं इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नालियों की सफाई नहीं हुई है और नालियों में गंदे पानी का प्रवाह ठीक से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इससे उठ रही दुर्गंध क्षेत्रवासियों के लिए फजीहत बनी है। यदि साफ-सफाई नहीं हुई तो महामारी भी फैल सकती है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता मिशन के तहत साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से कानपुर नगर निगम काफी दूर है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने सफाईकर्मियों की तैनाती करने के लिए यथाशीघ्र साफ-सफाई करने की मांग की है।
क्षेत्रवासी मोबाइल नम्बर- 8707083278
2022-05-30
