प्रकाशनार्थ
कानपुर 30 मई 2022
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 8 वर्षों में न्यू इंडिया की संकल्पना को साकार करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की आकांक्षा को प्रभावी और सुनियोजित तरीके से पूरा किया है। 2014 का चुनावी जनादेश यूपीए सरकार की पॉलिसी पैरालिसिस, भ्रष्टाचार और जबरदस्त वंशवाद की राजनीति के बाद था।
उन्होंने कहा कि 135 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और कौशल से संचालित और सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र पर चलने वाली मोदी सरकार ने गरीबी दूर करने और देश को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कई पहल की हैं जो सफल रही हैं।
श्री सिंह ने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता पर गर्व का अनुभव होता है। जब हम आम भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें प्रसन्नता होती है कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और दिन प्रतिदिन समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है, ऐसी राजनीति प्रारंभ हुई जिसने आम नागरिकों की भावनाओं को समेट लिया। लाल बत्ती की रौब और धमक पर विराम लग गया है। दिल्ली की सत्ता के गलियारे से दलाल गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 8 साल के कार्यकाल में जन से लेकर धन तक से जुड़े सबसे ज्यादा बड़े फैसले लिए हैं। चाहें नोटबन्दी व जीएसटी हो या आयुष्मान भारत, जनधन योजना, उज्जवला स्कीम या किसान सम्मान निधि योजना। योग को दुनिया भर में पहचान दिलानी हो या कोरोना संकट में गरीब देशों की मदद करनी हो, हर मोर्चे पर उन्होंने देश की छवि मजबूत की है।
प्रदेश प्रभारी ने मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक फैसलों को गिनाते हुए कहा कि नोटबंदी के फैसले का असर हुआ कि 2020 के चीन के 25 अरब की तुलना में भारत में 25.5 अरब ऑनलाइन ट्रांसेक्शन कर चीन को पीछे छोड़ा और अमेरिका तक को पछाड़ दिया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व को भारत की शक्ति का एहसास कराया।
उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू कर एक देश एक टैक्स की नीति लागू की जिसका असर रहा कि जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ के पार होकर नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की प्रथा खत्म करने का असर रहा कि तलाक के मामले 80 प्रतिशत घटे हैं। कानून लागू होने से पहले यूपी में 63 हज़ार केस थे, कानून बनने के बाद सिर्फ 221 केस आये।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर विशेष अधिकारों को खत्म करना और सीएए लागू करने व सरकारी बैंकों के विलय सहित कई अन्य ऐतिहासिक निर्णय इन 8 वर्षों में लिए गए।
राधा मोहन सिंह रेल मार्ग से पटना जाते समय कानपुर में कुछ समय के लिए थे जहां उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में भागीदारी भी की जहां सुरेश अवस्थी, चंदन आदि उपस्थित थे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी।
2022-05-30
