कानपुर नगर में नाला सफाई को लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोटल पर दर्ज शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कानपुर नगर की जिला अधिकारी ने 4करोड की लागत से की जा रही सफाई की गम्भीरता से जांच कराने के निर्देश नगर निगम के नगर आयुक्त को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व गोविन्द नगर के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी व गोपाल सक्सेना की शिकायतों पर जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत में कहा कि अधिकांश नाले आधे अधूरे साफ करके छोड़ दिए गए और नाले की सफाई कर हफ्तों सूखने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है ना ला मानक के अनुरूप नहीं साफ किया और जोनल स्वास्थ अधिकारी को अविलंब हटाकर जांच कराए।अधिकांश नालों पर वफुटपाथ कब्जा कर रखा है उसे शीघ्र हटवा कर नाला सफाई कराई जाए। जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजें गये पत्र पर शीघ्र कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री को पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में मुख्य रूप से सवश्री रमेश सिहवानी गोपाल सक्सेना आशीष जैन निशा निगम जयंती यादव सिमरजीत कौर श्रदा चौधरी ज्योति खण्डेलवाल गगनदीप कौर प्रियंका ठाकुर, इमितयाज अहमद सुभाष पाण्डेय शहंशाह आलम रामप्रसाद जमीरुद्दीन नरेंद्र झा आदि ने हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *