प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 30 मई, 2022(सू0वि0)
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने बताया है कि शासन के निर्देशो के क्रम में देश एवं प्रदेश में निरन्तर गिरते भूजल स्तर के दृष्टिगत वर्षा जल संचयन, भूगर्भ जल संरक्षण एवं भूगर्भ जल पूर्नभरण को प्रोत्साहित करने तथा जन-सामान्य के मध्य जागरुकता लाये जाने के उद्देश्य से जनपद कानपुर नगर से इस क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 01 व्यक्ति/संस्था को राज्य भूजल पुरस्कार हेतु नामित किये जाने है, जिसके लिए आवेदन निम्न प्रारुप पर विज्ञापित प्रकाशन के 10 दिवस के अन्दर कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, भूगर्भ जल विभाग खण्ड कानपुर, 127/डब्लू-1/69, साकेत नगर, कानपुर में आमंत्रित किये जाते हैं, उक्त अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनो पर विचार किया जाना सम्भव नही होगा। प्रारुप में जल शक्ति मंत्रालय, उ0प्र0, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, भूगर्भ जल विभाग, प्रथम संस्करण वार्षिक राज्य भूजल पुरस्कार हेतु 1-संस्था/नागरिक विवरण,नाम, मो0न0, ई-मेल आई0डी0, संस्था का विवरण,
2-जल संचयन एवं संरक्षण के क्षेत्र में पूर्व उपलब्धियाॅ,
3-वर्तमान तक जल संचयन एवं संरक्षण के क्षेत्र मंे किये गये कार्यो का सम्पूर्ण विवरण, जनहित में किये गये कार्य का साक्ष्य सहित विवरण, जल संचयन हेतु कोई नयी तकनीक अपनायी गयी हो (साक्ष्य सहित), जन सहभागिता कार्यक्रम (साक्ष्य सहित),जल संरक्षण एवं संचयन हेतु किये गये निर्माण कार्यो यथा-रुपटाॅप रेन वाटर हार्वेस्टिंग/अपशिष्ट जल पुर्नचक्रण प्रणाली/वाटरशेड का विकास/माइक्रोइरिगेशन की पद्वति आदि का साक्ष्य सहित विवरण, जन-जागरुकता/वर्कशाप/ट्रेनिंग/महिलाओं की सहभागिता से संबंधित कार्यक्रमो का साक्ष्य सहित विवरण, यदि पूर्व में किसी संस्था/संगठन द्वारा आपकी उपलब्धि के लिये पुरस्कृत किया गया हो,तो कृपया पूर्ण विवरण (संस्था/संगठन का नाम, पुरस्कार का नाम,वर्ष) देना होगा, इसके साथ ही घोषणा पत्र में मै एतदद्वारा यह घोषणा करता/करती हूॅ कि मेरे द्वारा दिये गये उपरोक्त विवरण मेरी जानकारी के अनुसार शुद्व एवं सत्य है, के साथ ही आवेदक का नाम, हस्ताक्षर, स्थान व दिनांक का विवरण देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *