सहारा बन लूटी अस्मत फिर अकेला छोड़ दिया, आहत विधवा ने लगाई फांसी
Mon, 30 May 2022
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक 22 वर्षीय विधवा का सहारा बनकर उसकी अस्मत लूट ली। इसके बाद उसके अकेला छोड़ दिया। इससे आहत होकर विधवा ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने युवक के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी है।

परिजनों ने बताया कि विधवा चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। चार साल पहले कैंसर की बीमारी के चलते उसके पति का देहांत हो गया था। जिससे एक छह साल का बेटा भी है। पति की मौत के बाद से वह मायके में ही रहने लगी थी। चार माह पहले नौबस्ता के आवास विकास निवासी ई-रिक्शा संचालक विधवा के संपर्क में आया।

आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बनाई, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। इससे क्ष़ुब्ध होकर विधवा ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। थानाप्रभारी बाबूपुरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *