कानपुर 1 जून । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करके अध्यक्ष डॉ0 यतीन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक शिमला में सम्पन्न हुई, जिसमें हर हिस्सों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपने अपने कार्यों की समीक्षा कर आगामी योजना बनाई।
योजना में चार प्रस्ताव पारित हुए। शिक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार का अनैतिक हस्तक्षेप बन्द हो। वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य। छात्र केंद्रित भविष्योन्मुखी राष्ट्रीय शिक्षा नीति। स्वावलंबी भारत बनाने की ओर युवा।
इन विषयों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। वार्ता में विक्रांत अग्निहोत्री, नेहा वर्मा, डॉ प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।
2022-06-01
