कई महीनों से पैसा ना मिलने पर मजदूर पहुंचे फैक्ट्री मालिक के घर, पुलिस के सामने महिला मजदूर के निकले आंसू रो कर बताइ अपनी परेशानी

कानपुर स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में स्थित आर्यनगर चौराहा समीप बने टेंपल टावर में आज दोपहर तकरीबन 12:00 बजे महिला मजदूरों समेत 15 से 20 मजदूरो ने एकत्र होकर अपनी मजदूरी का पैसा मांगने के लिए टावर का गेट घेर लिया जिन्हें देखकर फैक्ट्री मालिक के बेटा बाहर आकर मजदूरों को हड़काने व भागने लगा जिसे देखते ही देखते वहां पर लोगो की भीड़ जमा हो गई यह सब देखकर वहा से गुजर रहे राहगीर ने कंट्रोल रूम नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।पूछने पर पता चला कि पनकी थाना क्षेत्र मे लोहिया चौराहा समीप इंडस्ट्रियल एरिया साइट 2 में गोपाल धवन नाम के व्यक्ति की D9 फैक्ट्री है जिसमे अगरबत्ती का रॉ मेटेरियल बनता है जिसमें लगभग 45 मजदूर काम करते हैं जिन्हें फैक्ट्री मालिक ने फरवरी से अब तक पैसा नहीं दिया है केवल तारीख में तारीख दे रहा है।साथ ही मजदूरों से पूछने पर उन्होंने बताया कि आज से पहले भी जिलाधिकारी लेबर कोर्ट अधिकारी कई व आदि लोगों ने मामले को संज्ञान लेकिन फैक्ट्री मालिक केवल समय देता और टाल देता इसलिए मजबूर होकर आज कई किलोमीटर दूर मालिक के घर आना पड़ा।एक महिला मजदूर ने बताया कि मेरे घर में खाने को नहीं है जेब में एको पैसे नहीं है घर में बच्चे कुछ खाने पीने को मांगते हैं तो हम उन्हे दे नही पाते है यह सब पुलिस को बताकर एक महिला मजदूर फूट- फूटकर रोने लगी जिसकी परेशानी सुनकर prv पुलिस ने मजदूरों को शांत कराया और बदतमीजी कर रहे फैक्ट्री मालिक गोपाल धवन के बेटे यजुस को गाड़ी में बैठा कर थाने ले गए और मजदूरों को भी थाने बुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *