वीओ – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को कानपुर दौरे पर रहेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौख में कार्यक्रम खत्म करने के बाद कानपुर के कैंट स्थित सर्किट हाउस में रुकेंगे.जहां पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं… आपको बता दें कि सर्किट हाउस में वीवीआईपी सूट नंबर-6 की तैयारियां पूरी हो गई हैं..यही पर ही सभी से वो मुलाकात भी करेंगे. साथ ही सर्किट हाउस में इस बार बाहर एक टेंट में उनसे मिलने वाले अतिथियों को बैठाया जाएगा…हमारे संवाददाता अविरल गुप्ता ने सर्किट हाउस के रूम नंबर-6 का जायजा लिया जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रुकना हैं…
वीओ – राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर कैंट क्षेत्र में स्थित सर्किट हाउस का रंग रोगन कर चमकाया गया है. नए गमलों में तरह तरह के पौधे लगाए गए हैं. सर्किट हाउस के बाहर होर्डिंग भी लगाई गई हैं साथ ही जो कर्मी उस दरमियान सर्किट हाउस में रहेंगे उनका कोविड़ टेस्ट भी करवाया गया हैं… शाम होते ही खाने की तलाश में सर्किट हाउस के आसपास बंदरों की सेना आ जाती है….बंदरों को रोकने के लिए सर्किट हाउस में कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और वन विभाग के 62 लोगों को गुलेल के साथ तैनात किया गया है…कहीं से भी बंदर अंदर न आ सके, इसके लिए ग्रिल लगाई गई हैं. जर्जर ग्रिल को हटाकर नई ग्रिल भी लगाई गई हैं..
