कानपुर 2 जून । गंगा गंज, पनकी, कानपुर नगर निवासी मिश्रीलाल ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करने के दौरान बताया कि वह एक अनपढ़ सीधा-सादा इंसान है जो अपनी 72 वर्षीय अनपढ़ वृद्ध माँ के साथ 8-ई, गंगा गंज,पनकी में रहता है। वह मेहनत मजदूरी करते हुए अपने परिवार का भरणपोषण करता है।
गत 10 जुलाई, 2021 को रिश्ते की बहू सुषमा पत्नी बाबूराम जो 1635/7, बुढ़पुर, मछरिया यशोदानगर, थांन नौबस्ता की रहने वाली घर पर आई। साधारण बात चीत के दौरान मां रामदुलारी ने अपने मकान के हाउस टैक्स को जमकरवाने की मदद करने को कहा, क्योंकि उसे अनपढ़ होने के नाते कुछ ज्ञान नहीं है।
सुषमा के मन में बे-ईमानी जग उठी। उसने अनपढ़ होने का पूरा लाभ उठाते हुए पुनः 16 जुलाई,21 को पूरे साजिश के साथ राकेश कुमार यादव, संजय सिंह आदि को लेकर आई। बोली कचहरी चलो तुम लोग। वहां बहाने से मकान 8 ई, क्षेत्रफल 334 वर्गगजका विक्रय अनुबंध करा लिया , कई जगह मां के अंगूठा लगवाया। निबन्धक महोदय जोन-4 से 3 साल के लिए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करा लिया। कहा कि एक माह बाद कागज़ात मिलेगा।
बाद में पता चला कि सुषमा, राकेश, एवं संजय का संगठित गिरोह चलता है जो ऐसे ही भोलेभाले लोगों से ज़मीन हड़प कर कब्ज़ा कर लेते हैं। जब उनसे इस बात की शिकायत की गईं तो सबने भद्दी-भद्दी गालियाँ देते हुए कहा जान से मार देंगे और मकान भी छीन लेंगे जो करना हो कर लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *