आज राष्ट्रपति महोदय व प्रधानमंत्री महोदय का आगमन कानपुर देहात जिले में हैं जो कानपुर नगर में चकेरी एयरपोर्ट में उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से कानपुर देहात जाएंगे। परंतु प्रशासन के द्वारा मध्य रात्रि में अर्पित यादव पार्षद जी के घर पर आकर उनको नजर बंद करने को आदेशित किया गया।
पार्षद अर्पित यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजनसभा द्वारा पूछा गया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय व प्रधानमंत्री महोदय प्लेन से आएंगे और हेलीकॉप्टर के माध्यम से कानपुर देहात जाएंगे इस बीच मैं कैसे विरोध प्रदर्शन कर सकता हूं।बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा कहा गया है कि आपको घर में नजरबंद करना अति आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *