समाधान दिवस शनिवार को एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा की अध्यक्षता में हुआ -पुखरायां

पुखरायां । भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा की अध्यक्षता में हुआ ,जहां पर शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी और 48 शिकायतें आयी जिसमें 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया ।
भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा की अध्यक्षता में हुआ । जहां पर राजस्व की 20 , चकबन्दी की 05 , पुलिस की 07 , बीडीओ अमरौधा की 02 , बीडीओ मलासा की 01 , एडीओ विधुत विभाग की 05 अन्य की 08 आदि इस तरह से 48 शिकायते आयी और 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया , भोगनीपुर तहसील के उधमपुर निवासी सन्तोष कुमार ने बताया कि इनकी माता बुध्ददन देवी पत्नी गीता लाल के नाम आवास आवंटित हुआ था लेकिन ग्राम सचिव ने मा का नाम पात्रता सूची से काट दिया , उसके पास पक्का आवास है जबकि कोई पक्का आवास नही है माँ गांव में एक छप्पर के नीचे रहती है ।
टियोगा गांव के नेता पुत्र देवी चरण ने बताया कि गांव में मन्दिर के पास इन्द्रबाबू के घर के निकट हेण्डपम्प लगा हुआ है जिसमें स्मरसेबिल डाल रखी है अन्य लोगो को पीने के लिए पानी नही भरने नही देते हैं पानी के लिये परेशानी उठानी पड़ती है।
हलधरपुरगांव के गंगाराम ने बताया कि पुखरायां के अजय मित्तल विजय बिक्र फील्ड हलधरपुर में पार्टनर है चार वर्ष से जबरन मेरी कृषि भूमि में अवैध तरीके से भट्टा ईंटे रखे हुए हैं भूमि को खाली करवाकर हर्जाना प्रदान किया जाए ।
सराय के अनुरुद्ध पुत्र राज किशोर ने बताया कि इनके मकान के बगल में बुजुर्गों की सहन की जगह पड़ी हुई हैं जहां पर निर्माण करना चाहते हैं लेकिन गांव के प्रमोद और देवांश प्राथी के साथ गाली गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं , आरोपी के खिलाफ करवाई की जाए ।
छतेनी गांव के बलवान सिह पुत्र अमर सिंह ने बताया कि माता मीना देवी ने फण्ड कम्पनी के तहत धान की बिक्री की थी जिसकी अवधि लगभग एक वर्ष हो चुकी है परन्तु अभी तक कोई भुगतान नही हुआ है जबकि कई बार शिकायती पत्र अधिकारी को दे चुके हैं ,इसका निस्तारण करवाया जाए । इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश , तहसीलदार रामशंकर वर्मा , नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी और भोगनीपुर सीओ प्रभातकुमार मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *