कानपुर-पोक्सो एक्ट में वंछित अभियुक्त भोला सिंह चढ़ा शिवराजपुर पुलिस के हत्थे

कानपुर-कानपुर नगर पुलिस लगातार वांछित अपराधियो की धड़-पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज रही है।इसी क्रम में थाना शिवराजपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त भोला सिंह पुत्र झल्लू सिंह को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी बिल्हौर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 मो0 आरिफ और उ0नि0 अनीता सिंह ने कांस्टेबल अनुराग यादव के साथ मिलकर मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त भोला सिंह को नमस्ते इंडिया कंपनी दुबियाना के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *