कानपुर। खुशी फाउंडेशन एवं रोटरेक्ट क्लब कानपुर स्टार के तत्वावधान ने राधे-राधे रसोई पराग दूध डेयरी तनिष्क शोरूम के सामने निराला नगर में रोटरी मंडल- 3110 के मंडलाध्यक्ष रो मुकेश सिंघल अलीगढ़ ने वृक्षारोपण कर प्रर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण को साफ सुथरा रखने, शहर को ग्रीन औऱ क्लीन रखने का आह्वाहन किया. उन्होंने पेड़ रोपित कर क्लब सदस्यों से पेड़ो की समुचित देखभाल रखने की शपथ दिलाई. खुशी फाउंडेशन के महामंत्री दीपक अग्रवाल तथा रोट्रेक्ट क्लब कानपुर स्टार के प्रमुख सलाहकार राजीव अग्रवाल ने बताया कि राधे राधे रसोई में प्रतिदिन 365 दिन मात्र ₹10 में दोपहर 12:30 बजे से जरूरतमंदों को सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. रसोई चलाने के उद्देश्य बताएं एवं जरूरत को देखते हुए आगे प्लेट बढ़ाने की बात बताई, रोटरी अंजली श्रीवास्तव ने आए सभी अथितियो का स्वागत और मंच संचालन किया रोटरी क्लब कानपुर के अध्यक्ष रो सुशील चक ने रसोई के उद्देश्य, अनुभवों को साझा किया, गौरव तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया. रसोई के सेवादारों और अतिथियों का माला और पटका पहना कर सम्मान किया गया. इंटरैक्ट क्लब कानपुर स्टार के सदस्य संचालि मिश्रा ने अपने हाथ से बनाई पेंटिंग गिफ्ट मंडलाध्यक्ष को भेंट की. कार्यक्रम मे मंडल 3120 से रो अजीत मेहरोत्रा बनारस से पधारें. उन्होंने रसोई की बहुत तारीफ और ऐसे कार्यो की और ज़रूरत बताई.
2021-07-17
