कानपुर। कानपुर स्टेशन की ओर से चलकर कासगंज की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर महिला कांस्टेबिल घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कानपुर स्टेशन ओर से चलकर कासगंज जा रही ट्रेन में महिला कांस्टेबिल प्रियंका चेकिंग कर रही थी। इसी इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार ने महिला सिपाही को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। चेंकिंग के दौरान महिला प्रियंका के साथ अमित मीणा, दीपेंद्र थे।
2021-07-17
