ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत, हत्या की आशंका

कानपुर। अनवरगंज में एक बिजली ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार को अनवरगंज क्षेत्र में काम करने गए थे। पार्टनर के साथ में काम करने वाले उन्हें गंभीर हालत में रात को घर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इससे पहले मौत और हत्या की अनसुलझी कहानी में पुलिस उलझ गई है। मौके पर कल्याणपुर आवास विकास चौकी प्रभारी गणेश तिवारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के भाई ने अनवरगंज थाने में तहरीर दी है।
आवास विकास तीन में जय चंद सिंह (46) पत्नी रेखा और तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह बिजली ठेकेदार थे। बेटे ने बताया कि शुक्रवार को वह काम पर बासमण्डी गए हुए थे। उन्होंने बोला था कि रात को नही आएंगे। रात करीब साढ़े 10 बजे साथी ठेकेदार नूर मोहम्मद का जयचंद बेटे के पास फोन आया कि पापा गिर गए हैं। उनको चोट लग गई है। यह सुनते ही परिजन घबरा गए। दोबारा ठेकेदार को फोन किया तो उसने बोला अस्पताल ले जा रहे है। इसके बाद फोन नही उठाया। देर रात को उनके साथ काम करने वाले लड़के पिता को गंभीर हालत में घर लेकर पहुंचे। उनकी सांसे चल रही थी। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। परिजन का आरोप साथी ठेकेदार और उनके साथी पिता को लेकर इधर उधर घंटों भटकते रहे। उन्हें अस्पताल में समय से भर्ती नही कराया। जिसे उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की वास्तविकता जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की तहरीर पुलिस को दी है। अनवरगंज के प्रभारी निरीक्षक गंगाधर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *