औरैया में बारिश का कहर : बिजली गिरने से दो की मौत, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
शनिवार शाम करीब चार बजे मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। गरज के साथ बादल बरसे। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान हुआ। अजीतमल में खेतों में कार्य करने के बाद एक पेड़ के नीचे आराम कर रहे दो किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इसमें एक किसान की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी पर एसडीएम विजेता स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां घायल का हालचाल स्वास्थ्य कॢमयों से लिया। दूसरी घटना फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ में हुई। यहां एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा गांव शेरपुर में दो मवेशी चपेट में आ गए। दोनों ने दम तोड़ दिया।
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम सुरायदा निवासी 55 वर्षीय अरविंद यादव पुत्र शिवदयाल के खेतों में सबमॢसबल से पानी लगाकर धान की रोपाई कर रहे थे। पास के खेत में ही गांव निवासी 65 वर्षीय लल्लन पुत्र तुलाराम थे। दोनों थकान दूर करने के लिए खेत किनारे एक आम के पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान आकाश में उमड़े बादल गरज के साथ बरसना शुरू हो गए। तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरी गरजी। आकाशीय बिजली ने पेड़ के नीचे बैठे दोनों किसानों को अपनी चपेट में ले लिया।
इसमें लल्लन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं अरविंद को स्वजन घायलावस्था में उन्हेंं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई अस्पताल के लिए उन्हेंं रेफर कर दिया। पुलिस ने अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल हो गए। इसके अलावा थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया में दो मवेशी की भी मौत हो गई है। गांव निवासी अवधेश कुमार पाल का काली देवी मंदिर के पास में प्लाट है। प्लाट पर एक गोवंश बंधी थी, उसी जगह चाचा फूल सिंह पाल की भैंस भी बंधी हुई थी। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
