क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल, द्वारा पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में साइबर अपराध से बचाव एवं जागरूकता हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन—
मिर्जापुर आज दिनांक 18.07.2021 को क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल, द्वारा पुलिस पेंशनर्स व जनपद के समस्त थानों से आये पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में बैठक कर साइबर सम्बन्धित हो रहे अपराधो से बचाव एवं जागरूकता के सम्बन्ध में कार्याशाला आयोजित की गई । जिसके माध्यम से वर्तमान समय हो रहे साइबर सम्बन्धित फ्राड/अपराधो के बारे में चर्चा परिचर्चा की गई तथा कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को उक्त जागरूकता को आमजन तक पहुंचाए जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि साइबर सम्बन्धित अपराधो का शिकार होने से बचाया जा सके । साइबर अपराधो से बचाव एवं जागरूकता हेतु सामान्य दिशा-निर्देश, जिनका पालन कर साइबर फ्राड/अपराध से बचा जा सकता है —
1. किसी भी अनजान व्यक्ति से ओ0टी0पी0, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी/पासवर्ड शेयर न करें, चाहें वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई ।
2. कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप्प जैसे- क्वीक सपोर्ट , एनीडेक्स आदि डाउनलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करें ।
3. विभिन्न माध्यमो जैसे- एस0एम0एस0, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित/प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें ।
4. किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लायें । नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखे अथवा केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करें ।
5. ए0टी0एम0 से पैसा निकालते समय ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका ए0टी0एम0 कार्ड बदल न पायें एवं पैसा निकालने से पूर्व उस मशीन में स्क्रीमर एवं कैमरा आदि की जॉच कर लें ।
6. अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को कदापि न दें, कभी-कभी गलत व्यक्तियों के हाथ में मोबाइल जाने से उसके द्वारा पोर्ट का मैसेज भेजकर पोर्ट आउट नम्बर प्राप्त कर लिया जाता है और आपके नम्बर की दूसरी सिम प्राप्त कर अवैध ट्रान्जेक्शन कर लिये जाते है ।
उक्त कार्यशाल के दौरान प्रभारी साइबर क्राइम सेल-राजेश चौबे, आरक्षी गणेश प्रसाद गौड़, आरक्षी मो0 एहसान खाँ सहित पुलिस पेशनर्स व जनपद के समस्त थानों से आये पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

2021-07-18
