जब नहीं लौटे अपने तब गैरो ने दिया गंगाजल

(कानपुर 18 जुलाई 2021) युग दधिचि देहदान संस्थान द्वारा आज उन 14 अस्थि कलशों का विधि विधान से भू विसर्जन किया गया जो विगत 1 साल से अपनों की प्रतीक्षा में थे विद्युत शवदाह गृह भैरव घाट पर संस्था द्वारा स्थापित अस्थि कलश बैंकों में रखे थे। आज पूर्व महापौर पंडित जगतवीर सिंह द्रोण जी, किन्नर महासभा की राष्ट्रीय महासचिव काजल किरण जी एवं गंगा प्रहरी पंडित रामजी त्रिपाठी ने इन कलशों का पूजन किया। रेड क्रॉस अध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल जी, पंडित विजय पांडे ‘पंडित उपवन’ एवं पार्षद महेंद्र पांडे ‘पप्पू जी’ ने रोली, दूध एवं गंगा जल से कलशों का अभिषेक किया। तत्पश्चात मंत्र पाठ करते हुए पुष्प वर्षा के बीच सभी पक्षों का विसर्जन किया गया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधुरी सिंह ने बताया कि यह सभी 14 कलश प्रथम कोरोना काल के है जिन्हें 1 वर्ष से अधिक हो गया था। एक लंबी प्रतीक्षा के बाद भी किसी के ना आने पर आज इन्हें भू समाधि दी गई है। सभी से अनुरोध है की अस्थि कलशों को गंगा में प्रवाहित करके मां के आंचल को मैला ना करें, इनका भू विसर्जन ही करें यही युगधर्म है। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल एवं उद्यमी सुनील अग्रवाल द्वारा किया गया। रवि तिवारी, शांति भूषण यादव का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में शवदाह गृह के चार कर्मचारियों को उनके द्वारा कोरोना काल में किए गए सराहनीय कार्य हेतु अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *