कानपुर नगर में रोटरी क्लब कानपुर विनायक श्री का अधिष्ठान समारोह

आज दिनांक 18 जुलाई 2021 को होटल ग्रैंड गीत माल रोड, कानपुर नगर में रोटरी क्लब कानपुर विनायक श्री का अधिष्ठान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन मुकेश सिंह की उपस्थिति में वर्तमान क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीषा वाजपेई ने रोटेरियन अनीता गुप्ता के आगामी वर्ष 2021- 22 के लिए क्लब चेंज कर कार्यभार सौंपा। इसी प्रकार क्लब सचिव रोटेरियन ज्योति दीक्षित ने रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन को रोटरी पिन देकर आगामी वर्ष के लिए सचिव पद का कार्यभार सौपा। श्री नवीन मिश्रा, श्रीमती अंबुज मिश्रा, श्री अरुण गुप्ता, श्रीमती अंजू गुप्ता, आशीष जोहरी, श्रीमती मुक्ता जोहरी, श्री राजेश गौर, श्रीमती मुक्ता गौड़, श्री विपिन दुबे, श्रीमती कुसुम लता दुबे, श्री केके अग्रवाल, श्री राकेश गुप्ता, श्री हर्ष बख्शी, श्रीमती भावना बक्शी, श्री सोनू अरोड़ा, श्रीमती उपासना अरोड़ा को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा रोटरी पिन पहनाकर क्लब की नई सदस्यता प्रदान की गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट रोटेरियन मुकेश सिंघल ने वर्ष 2021- 22 के लिए क्लब के पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम, सर्व शिक्षा अभियान एवं ट्रैफिक सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर भरतनाट्यम प्रस्तुति द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य करके अणिमा मोहन ने किया। नए अध्यक्ष एवं सचिव ने रोटरी गाइडलाइन का अनुसरण करते हुए सेवा करने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सचिन दीक्षित ने किया कार्यक्रम का समापन रोटेरियन मनोज पांडे ने धन्यवाद के साथ किया। इस अवसर पर रोटेरियन राजेंद्र बांगर, रोटेरियन राजेश गुप्ता, रोटेरियन विवेक गुप्ता, रोटेरियन आलोक गुप्ता, रोटेरियन अमरनाथ गुप्ता, रोटेरियन उपासना गुप्ता, रोटेरियन सुरभि गुप्ता, रोटेरियन प्रेम कुमार त्रिपाठी, रोटेरियन मंजू बांगर, रोटेरियन अनुपमा गुप्ता, रोटेरियन गुंजन पांडे, रोटेरियन प्रभात बाजपेई, रोटेरियन अरविंद पांडे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *