मिलने का समय देकर नहीं मिले केस्को एमडी

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल आज़ अपराह्न १२:०० बजे केस्को एमडी को ज्ञापन देने पहुंचा था, कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और एमडी ने ही मिलने का समय दिया था, पर व्यापारियों के देर तक प्रतीक्षा करने के बाद भी जब केस्को एमडी नहीं आए तो व्यापारी नेता भड़क गए और समय देकर नहीं मिलने पर अपनी नाराज़गी जताई। तब संस्थान के अन्य अधिकारी सामने आए और व्यापारियों की एमडी से बात कराई, तब जाकर मिलने का दूसरा समय एमडी ने दिया, तब जाकर उद्योग व्यापार मंडल के अधिकारी शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *