आतंकियों को जल्द कानपुर लाया जा सकता है

कानपुर। लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा समर्थित गजवातुल हिंद के संदिग्ध आतंकियों को जल्द कानपुर लाया जा सकता है। एटीएस उनका यहां पर असलहा सप्लायरों से आमना सामना करवा सकती है। इसके साथ ही ये भी तफ्तीश की जाएगी कि आतंकियों की कानपुर में जड़ें कहां-कहां फैली हुई हैं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संदिग्ध आतंकियों को एटीएस ने कस्टडी रिमांड पर ले रखा है। लखनऊ में आतंकी संगठन से जुड़े मिनहाज और मुशीर को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। बाद में उनके तीन और साथियों को दबोचा गया। मिनहाज और मुशीर ने बताया था कि कानपुर के चमनगंज से उन्होंने असलहा व कारतूस खरीदे हैं।

इसलिए एटीएस इन संदिग्ध आतंकियों को एक-दो दिन के भीतर कानपुर लगाएगी। सूत्रों के मुताबिक आशंका ये भी है कि एक दो केमिकल सप्लायर भी रडार पर हैं। इनसे कुछ सामग्री इन आरोपियों ने खरीदी है। हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पूछताछ में आरोपियों ने तमाम नाम बताए हैं। जांच एजेंसी एक-एक शख्स की तस्दीक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *