उमस भरी गर्मी से राहत का अहसास हुआ

कानपुर। सोमवार दोपहर बारिश होते ही शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत का अहसास हुआ। मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होते ही बारिश के संकेत मिलने शुरू हो गए थे।

कई क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया था। दोपहर 02:30 बजे शुरू हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। हवा की गति भी सामान्य से तेज है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

न्यूनतम तापमान 24.6 जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 94 तो न्यूनतम 93 प्रतिशत रही। वहीं दक्षिण पश्चिम दिशा में 4.1 कि०मी०/घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 16.0 मि. मि. बारिश रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *