Tue, 20 Jul 2021
कानपुर देहात में संदलपुर के हवासपुर सीएचसी का सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिए हैं।
सोमवार को संदलपुर के हवासपुर स्थित सीएचसी का सीएमओ डॉ. एके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी देखी। इस दौरान डॉ. केदारनाथ वर्मा, डॉ. गुफरान, डॉ. ऋषिका मौके पर नहीं मिली। जबकि अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा व डॉ. गौरव पाल के बारे में सीएमओ ने जानकारी की तो पता चला कि वह मुख्यालय दो दिवसीय प्रशिक्षण पर गए हैं।
बाद में दवा वितरण के वितरण रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। रजिस्टर में गड़बड़ी पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही दो दिन में वितरण रजिस्टर सही करने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में गदगी मिलने पर स्टाफ नर्स प्रिया सचान को फटकार लगाई।
सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले डॉक्टर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ डॉक्टर व स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
