रूरा में अंडरपास समेत सड़कों पर जलभराव

रूरा में तेज बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे है वहीं मड़ौली, अंबियापुर व कठारा रेलवे अंडर पास के साथ ही आसपास की सड़क पर जलभराव हो गया। गांवों की गलियों में जलभराव होने से लोगो को आवागमन करने में दिक्कत उठानी पड़ी।

रविवार से शुरू हुई बारिश से कस्बा व आसपास गांव के खेत लबालब हो गए। बारिश को लेकर खेतों में काम तेजी से शुरू हो गया। काशीपुर, लमहरा, अंबरपुर, गैजुमऊ, अंदाया, तिगाई सहित अन्य गांवों में बारिश का रूख देखते हुए खेती कार्य ने गति पकड़ ली। वहीं बारिश से अम्बियापुर, मड़ौली व कठारा सहित अन्य रेलवे अंडरपास में तीस से चार फीट तक पानी भर गया ऐसे में बाइक सवार लोगों को निकलने में भारी दिक्कत हुई। अंडर पास में भरे पानी में कई बाइक सवारों की बाइक बंद होने से खींच कर वाहन निकालना पड़ा। इससे कपड़े भी गंदे हो गए। काशीपुर, गहलो, बनीपारा गांव की गलियों के अलावा अंदाया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलभराव होने से भारी दिक्कत उठानी पड़ी। कस्बा के आरओबी निर्माण से पश्चिमी केबिन से बस स्टाप चौराहे तक कीचड़ व फिसलन की स्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *