20 जुलाई।प्रदेश की योगी सरकार ने स्कूल फीस के मुद्दों पर अभिभावकों,व्यापारियों व नौकरीपेशाओं को झनुझुना थमाया है।ये आरोप लगाते हुए आज सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों व अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अधिकारियों से स्कूलों पर आदेश अनुसार कार्यवाही करने की मांग करते हुए शिकायत पत्र दिया।जमकर नारेबाजी हुई और कार्यालय का घेराव हुआ।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की समाजवादी पार्टी व अभिभावकों की मांग पर कोविड को देखते हुए योगी सरकार ने कुछ माह पूर्व निर्णय लिया था की इस वर्ष (2021-22) में कोई भी निजी स्कूल अपनी फीस नहीं बढ़ाएंगे क्योंकि स्कूल बंद हैं और साथ ही अगर अभिभावक चाहेंगे तो मासिक फीस दे सकने का भी विकल्प रहेगा।पर देखने में आ रहा है की कैंट स्थित स्कूलों व कानपुर के कई स्कूल या तो फीस बढ़ा के ले रहे हैं या तिमाही फीस का ही विकल्प दे रहे हैं जिससे कि कोविड बंदी से परेशान अभिभावकों,व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अभिमन्यु गुप्ता ने आरोप लगाया की योगी सरकार ने दिखावटी झुनझुना आदेश दिया था और अधिकारी स्कूलों की मदद में चुप्पी साधे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज अभिभावक व व्यापारी गहने जेवर गिरवी रखने को मजबूर हैं।अपने सम्मान के विरुद्ध लोग उधार मांग रहे हैं क्योंकि व्यापार ठप्प हैं 1.5 वर्षों से और खर्चे ज्यूँ के त्युं।कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल ने बताया की कानपुर के व्यापारियों व अभिभावकों के हित मे समाजवादी व्यापार सभा मांग करती है की कानपुर जिला विद्यालय निरीक्षक अपने अधिकृत क्षेत्र(कानपुर) में आ रहे हर स्कूल की इन दोनों बिंदुओं पर रिपोर्ट मंगवाकर जांच करके उचित कार्यवाही करें ताकि पता चले की किन किन स्कूलों ने सरकार के आदेशानुसार कार्यवाही की है।जिन स्कूलों ने मासिक फीस न लेने या फीस बढाने का काम किया है,उनपर कार्यवाही की मांग समाजवादी व्यापार सभा ने की।जीतेन्द्र जायसवाल ने कहा की अगर तत्काल कार्यवाही नहीं हुई तो अभिभावक व व्यापारी निरीक्षक कार्यालय का घेराव करके अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,कानपुर महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल,कानपुर महासचिव मनोज चौरसिया,उपाध्यक्ष बॉबी सिंह, राजेन्द्र कनौजिया,उपाध्यक्ष मो रियाज़ राजू,उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव दीपु,प्रदीप तिवारी,राघवेंद्र तिवारी,सत्यम गुप्ता,रचित पाठक आदि थे।
2021-07-20
