माननीय महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय एवं नगर आयुक्त श्री अक्षय त्रिपाठी के निर्देशों के अनुपालन में कल दिनांक 21.07.21 को बकरीद पर्व के दृष्टिगत आज नगर की समस्त मस्जिदों में सेनेटाइजर एवं विशेष अभियान चलाकर मस्जिद के चारो ओर सफाई व्यवस्था करायी गयी । नगर निगम कानपुर के समस्त कन्टेनमेन्ट जोनों के स्थलो पर सेनेटाइजर का कार्य कराया गया। व्यवसायिक क्षेत्र, केन्टनमेन्ट जोन एवं जोन के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रो, सब्जीमण्डी, फलमण्डी, व्यवसायिक स्थलो,घार्मिक स्थलो,थाना एवं प्रशासनिक कार्यालयों आदि में युद्वस्तर पर स्थलों पर कुल 3,385 स्थलो पर सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया।साथ ही जोन संख्या-1 से 6 के अन्तर्गत 146 स्प्रै मशीन के माध्यम से 3,385 स्थलों पर सेनेटाइजिंग का कार्य कराया गया। साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया जिसमें कि कुल 2,485 सफाई कर्मचारियों को लगाकर नालियो/सडक/गलियो की सफाई कराकर लगभग 92 एम0टी0 कूडा उठान कराकर कूडा अडडो तक पहॅुचाया गया जिसके उपरान्त बडे वाहनों से कूडा अडडो का भी लगभग 1360 एम0डी0 कूडा डम्पिग ग्राउण्ड पनकी भवसिंह पहॅुचाया गया। सफाई के उपरान्त 250 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउण्डर,, मैलाथियान डस्ट 250 किलोग्राम एवं 8,50 कुन्तल चूना आदि का छिढकाव भी कराया गया।

2021-07-20
