अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक इंद्रानगर कल्याणपुर स्थित एक पार्टी लान में सम्पन्न हुई
अध्यक्षता मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने की संचालन महामंत्री शोभित टंडन ने किया बैठक युवा इकाई के प्रदेश महामंत्री संदीप पाण्डेय व मंत्री राहुल साहू के सैयोजन में आहूत बैठक में प्रदेश के लगभग तीस जिलों से आये व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने सिरकत की।
बैठक में सात बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें व्यापारी सुरक्षा,पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए सरकार को कैसे राजी किया जाय या मजबूर किया जिसके लिए किस स्तर पर संघर्ष किया जाए व तीन सितंबर सितंबर व्यापारी दिवस घोषित किया जाय आदि प्रमुख
रहे।

2021-07-21
