वायरिग करते समय करंट से मैकेनिक की मौत

मंगलपुर थानाक्षेत्र के डिलवल गांव में वायरिग करते समय करंट की चपेट में आकर मैकेनिक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लोग अस्पताल लेकर जा रहे थे पर जान चली गई।

मंगलपुर थाना के गंगापुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय बिजली मैकेनिक राहुल उर्फ भोले मंगलवार को डिलवल निवासी महफूज के घर वायरिग कर रहा था तभी कटर की केबल कटी होने के कारण उसे तेज करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने परिवार को सूचना भिजवाई। स्वजन पहुंचे और कानपुर इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। पत्नी सरिता व दो वर्ष के पुत्र बेटू और भाई सुनील का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई सुनील ने बताया कि मां सौद्रा, पिता देशराज बड़ा भाई गुलाब दिल्ली में रहते हैं। मैं छोटे भाई राहुल के साथ गांव में रहता हूं। बिजली के काम के अलावा राहुल खेती में भी हाथ बंटाता था। एसएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *