पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झाँसी और कानपुर हाइवे पर जरेलापुर गांव के सामने बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी जिससे अधेड़ घायल हो गया , स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पुखरायां सीएसी लाया गया जहां पर उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रिफर किया गया।
भोगनीपुर के सद्दाम ने बताया कि भोगनीपुर क्षेत्र के बिल्हापुर गांव निवासी , इसरार अली 50 वर्ष अपनी बाइक में सवार होकर झांसी और कानपुर हाइवे से कानपुर की ओर जा रहे थे , जरेलापुर गांव के सामने बाइक सवार को एक कार ने टक्कर मार दी , जिससे अधेड़ घायल हो गए वही के स्थानीय लोगो ने घायल को पुखरायां सीएचसी लेकर आए जहां पर डॉ मनोज ने उपचार के किया , हालत गभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
2021-07-21
